आज 9 मई को कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा, वीर सैनिकों को करेगी सलाम, प्रदेश के सभी जिलों में होगी आयोजित, आम नागरिकों से भागीदारी की अपील
Today on 9th May, Congress will take out Tiranga Yatra: Will salute the brave soldiers, will be organised in all the districts of the state, appeal to the common citizens for participation
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी आज 9 मई 2025 को प्रदेश भर में भारतीय सेना के पराक्रम और आतंकवाद के खिलाफ सफल ऑपरेशन 'सिंदूर' के सम्मान में “तिरंगा यात्रा” का आयोजन करेगी. यह यात्रा भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित होगी. कांग्रेस का यह आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है.
भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के इंदिरा गाँधी (कालीबाड़ी) चौक से कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुये जयस्तंभ चौक तक 9 मई 2025 शुक्रवार सुबह 10 बजे से निकाली जाएगी. पार्टी कार्यालय राजीव भवन से शुरु होकर यह यात्रा करीब एक किलोमीटर तक निकाली जाएगी.
इसे मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव, सं. सचिव और सहप्रभारीद्वय सहित वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में ????????तिरंगा???????? यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है.
इस मौके पर प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्मानीय वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,पार्षद, पूर्व पार्षद, सभी प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मानीयजन, कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशीगण, सभी वार्ड अध्यक्ष और सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे.
यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनात्मक श्रद्धांजलि: बैज
इस यात्रा का मकसद है देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के शौर्य को नमन करना और उनके सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना. दीपक बैज ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं. बल्कि एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है जो भारत माता के वीर सपूतों को समर्पित है.
उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस का मानना है कि सेना के जवान सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं करते. बल्कि देश के सम्मान और स्वाभिमान की भी रक्षा करते हैं. उनके अदम्य साहस को जनमानस के बीच सम्मान दिलाने का यह एक प्रयास है.
रायपुर के साथ प्रदेश के सभी जिलों में होगी तिरंगा यात्रा
दीपक बैज ने जानकारी दी कि सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में यह तिरंगा यात्रा एक साथ आयोजित की जाएगी. इसके लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश भेज दिए गए हैं. पार्टी चाहती है कि इस यात्रा में सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं. बल्कि समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हों.
वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है. पार्टी की योजना है कि यह यात्रा एक प्रेरणादायक उदाहरण बने और लोगों में देशभक्ति की भावना और मजबूत हो.
आम नागरिकों से भागीदारी की अपील
कांग्रेस पार्टी ने आम जनता से भी अपील की है कि वे बड़ी तादाद में इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के जवानों को श्रद्धांजलि दें. पार्टी मानती है कि जब जनता देश के रक्षकों के साथ खड़ी होती है. तो एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



