हिट एंड रन की हैरान करने वाली घटना, ट्रक ने मासूम को कुचलने के बाद पुलिस टीम को भी रौंदने का किया प्रयास, आरोपी की तलाश जारी
Shocking hit-and-run incident: After running over an innocent child, the truck driver attempted to mow down a police team as well; the search for the accused is underway.
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. तेज रफ्तार ट्रक ने गुंडरदेही गांव के पास शुक्रवार सुबह मासूम को रौंद दिया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने जब ट्रक को पकड़ने की कोशिश तो. चालक बैरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र बॉर्डर की तरफ भाग निकला. इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.
मिली जानकारी के मुताबिक डरदेही में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई. मृतक के परिजनों की खबर पर पुलिस एक्टिव हुई और ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास शरू कर दिए. मोहला और मानपुर थाना के पास ट्रक को पकड़ने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे. मौके पर कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.
आरोपी चालक घटनास्थल के बाद काफी रफ्तार में ट्रक दौड़ा रहा था. मोहला में पुलिसकर्मियों के रुकवाने पर भी चालक ट्रक को बिना रोके बेरिकेड तोड़ते हुए आगे निकल गया. घटना की खबर के बाद मानपुर थाना के बाहर भी बेरिकेडिंग की गई थी. जब ट्रक पास में पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन आरोपी चालक ने दोबारा बेरिकेडिंग तोड़ दी और भाग निकला. हालांकि पुलिस लगातार आरोपी पीछा करती रही. वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर आई. आखिरकार चालक को कोरकोट्टी गांव के पास पकड़ गया. वह फिलहाल पुलिस की हिरासत में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



