लापता 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पास खड़ी मिली स्कूटी, एक दिन पहले गुमशुदगी दर्ज, इलाके में फैली सनसनी, साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Suspicious death of a missing 65-year-old man; his scooter found nearby. A missing person report had been filed just a day earlier. The incident has caused a stir in the area, raising suspicions of foul play; police are investigating.
बिलासपुर/चकरभाठा : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में 65 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है. शव कॉलोनी के पास औंधे मुंह पड़ा मिला. जबकि घटनास्थल के पास उनके जूते और पैंट और कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी खड़ी मिली. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.
परिजनों के मुताबिक जगतार सिंह लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले ही चकरभाठा थाने में दर्ज कराई गई थी. लेकिन अगले ही दिन उनका शव मिलने से परिवार में मातम पसरा है. परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम को भी मौके पर बुलाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई अहम सबूत इकठ्ठा किए हैं. पुलिस का कहना है कि सभी सबूतों को जांच में शामिल किया जा रहा है ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके. परिजनों ने आशंका जताई है कि जगतार सिंह के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है.
उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और मामले की गहराई से पड़ताल करने की मांग की है. परिवार का कहना है कि बुजुर्ग अचानक इस तरह लापता होकर संदिग्ध हालत में नहीं मर सकते. इसलिए पूरे मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए.
घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में मदद करने की अपील की है. फिलहाल चकरभाठा थाना पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्यमयी मौत का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



