बाजार से उठाए 7 करोड़ के कर्ज को लेकर पति कर रहा प्रताड़ित, पूजा ने पुलिस से मां-बेटी को इंसाफ दिलाने लगाई गुहार, सास-ननद पर गंभीर आरोप
Husband harassing her over a ₹7 crore market loan; Pooja appeals to the police for justice for herself and her daughter, leveling serious allegations against her mother-in-law and sister-in-law.
रायपुर : रायपुर के राजेंद्र नगर निवासी पूजा कौर ने थाना प्रभारी राजेंद्र नगर के लिखे पत्र में जान माल के साथ अपनी और अपनी बेटी आशरू की हिफाजत की गुहार लगाई है. साथ ही पूजा कौर ने जब-जब विक्रम सिंह सहा को उसके मांगने पर रकम दी है उसका स्क्रीन शाट पूजा ने पुलिस को दी है.
पूजा कौर ने आरोप लगाया है कि पति विक्रम सिंह ने बाजार में कई लोगों से सात करोड़ कर्ज लेकर उनके कर्ज चुकाने के लिए मेरे मायके की 4 बीधा जमीन की बिक्री में जो हिस्सा मुझे मिला है. उसे हड़पना चाहता है. साथ ही पिछले एक साल से कर्ज चुकाने के लिए पैसे की डिमांड करता रहा है. पैसे नहीं देने पर मारपीट और बेटी को प्रताड़िता करता रही है. मुझसे जितना हो सकता है. मैं अपने मायके से करती रही हूं. अब और उसकी डिमांड बढ़ गई है. उसी ढिमांड के चलते 23 जून को मुझे और मेरी बेटी को हाथ डंडा, स्टीक, राड से मारपीट की जिससे हम मां बेटी को बहुत चोट पहुंची है. बंदूक अड़ाकर कई बार मायके से पैसा मांगने के लिए मजबूर किया है.
थाना प्रभारी के लिखे पत्र में थानेदार को संबोधित करते हुए पूजा ने लिखा कि मैं पूजा कौर पिता राजेन्द्र सिंह जादो उम्र 31 साल निवासी राजेन्द्र नगर इंदौर की हूं. मेरी पहचान विक्रम सिंह से मोबाईल के जरिए बातचीत के दौरान हुई थी. उसी दौरान फोन में मेरे से शादी करने के लिए बोलता था. वर्ष 2020 से 2022 तक लगातार मुझसे मिलने इंदौर आता था. फिर विक्रम के द्वारा मुझे शादी करने के लिए मजबूर करने पर और विक्रम और उसका दोस्त आमीर खान उर्फ दादू मुझे मेरे घर से रायपुर लेकर आ गये थे. विकम द्वारा मुझसे पैसा मांगने पर मैं अपने मौसी, मामा और नानी के गहने लाकर विक्रम को दी थी. जिसके बाद विक्रम मुझे धमतरी लेकर आया और दो-तीन दिन बाद धमतरी में ही गुरुद्वारा में हम दोनों ने आपसी सहमति से शादी किए थे.
शादी के ही 15 दिन बाद मेरी सास ननद और मेरे पति द्वारा मुझसे मारपीट करना शुरू कर दिया था. और जब मै गर्भवती थी तो इन लोगों द्वारा मुझे गर्भपात की दवाई भी देने की कोशिश की थी. और गर्भावस्था में मारपीट करने से मुझे ब्लीडिंग भी चालू हो गया था. जिसके बाद मै अपने घर इंदौर चली गई थी.
उस समय विक्रम फोन कर बोला कि मै तुम्हे अच्छे से रखूंगा और तुम रायपुर आ जाओ. जिसके कुछ दिन तक सब ठीक चल रहा था. जिसके कुछ समय बाद मेरी सास, ननद और विक्रम द्वारा मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था. मेरी सास और ननद व पति के द्वारा मुझे नशे की गोली खाकर दूसरे लोगो के पास जाओ कहा जाने लगा. जिसे मेरे द्वारा मना करने पर भी मारपीट करते थे. और मेरे मायके वालो से भी पैसा मांगवाने के लिए दबाव बनाते है और मेरी बेटी आशरू को बेड से गिरा दिया था. जिससे मेरी बेटी आशरू के सिर में चोट आई है. मेरे पति और सास द्वारा मुझे बंदूक दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी है. ऐसे ही आए दिन मेरी सास, ननद व पति द्वारा मेरे साथ मारपीट करते हैं. विक्रम के द्वारा मेरी स्कूटी जो वह इंदौर से लाया गया था और मेरे गहना व पूरा समान दिलाने की कृपा करें.
थाना प्रभारी थाना न्यू राजेन्द्र नगर को पूजा ने जो पत्र लिखा है उसमें साफ तौर पर पूजा कौर पति विक्रम सिंह सहा उम्र 31साल निवासी क्लासिक टावर फ्लोट न. 708 मलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर ने पति, सास व ननद के द्वारा प्रताडित करने के बारे में इंसाफ की गुहार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



