इंस्टाग्राम में दोस्ती पड़ी महंगी, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर प्रताड़ना, पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी के माता-पिता और भाई भी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Instagram friendship proves costly: Rape under the pretext of marriage followed by harassment; police take major action, with the accused's parents and brother also arrested and jailed.

इंस्टाग्राम में दोस्ती पड़ी महंगी, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर प्रताड़ना, पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी के माता-पिता और भाई भी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शंकरगढ़ पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. इससे पहले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की दोस्ती वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम जरिये से कमिल यादव से हुई थी. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में जब आरोपी के परिजनों को इस संबंध की जानकारी हुई तो आरोपी के पिता, भाई और अन्य परिजन उसके घर पहुंचे. उन्होंने शादी कराने का भरोसा दिलाकर  उसे अपने साथ ले जाने की बात कही. इसके बाद पीड़िता को आरोपी के घर ले जाया गया.
पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद ही हालात बदल गए और मार्च 2026 से उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरु कर दी गई. लगातार उत्पीड़न के बाद बाद में उसे घर से निकाल दिया गया. जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद शंकरगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान पुख्ता सबूत मिलने पर मुख्य आरोपी कमिल यादव को 12 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था.
मामले की आगे की जांच में आरोपी के पिता राजकुमार यादव, माता सविता उर्फ सरिता यादव और भाई गनेश्वर यादव की भूमिका भी सामने आई. पुलिस ने पूछताछ और उपलब्ध सबूतों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया. इसके बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं पर भी गहराई से जांच की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस लगातार पूरे मामले की निगरानी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t