तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में बेटी की मौके पर मौत, मां गंभीर, आरोपी वाहन छोड़कर फरार, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज
A speeding Hyva truck rammed into a scooter from behind; the daughter died on the spot in the tragic accident, while the mother sustained serious injuries. The accused fled the scene, abandoning the vehicle, and a case of culpable homicide not amounting to murder has been registered.
महासमुंद : महासमुंद-फिंगेश्वर मार्ग पर ग्राम शेर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी चला रही 20 साल की युवती की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. जबकि पीछे बैठी उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल महिला को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल सत्तार (निवासी नयापारा महासमुंद, हाल मुकाम ग्राम कोसमखुंटा, थाना फिंगेश्वर) बस कंडक्टरी का काम करते हैं. मंगलवार (1 सितंबर 2026) की सुबह करीब 11:30 बजे उनकी बेटी समीम बानो अपनी मां हकीदा बानो के साथ स्कूटी नंबर CG 04 KW 8712 से ग्राम कोसमखुंटा से महासमुंद आ रही थीं. वे जैसे ही ग्राम शेर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे. तभी पीछे से आ रहे हाइवा नंबर CG 06 GR 4105 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी.
मौके पर ही हुई युवती की मौत
हाइवा की टक्कर इतनी तेज थी कि समीम बानो सड़क पर जा गिरीं और सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने की वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे में मां हकीदा बानो को भी गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद के सोहम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
पुलिस कार्रवाई और परिजनों का बयान
हादसे की खबर मिलते ही फिंगेश्वर और महासमुंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमाॉर्टम के लिए भेजा. मृतका के पिता अब्दुल सत्तार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि यह हादसा हाइवा चालक की तेज रफ्तार और घोर लापरवाही की वजह से हुआ है. पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



