नवापारा के युवक की राजिम तालाब में तैरती मिली लाश, हत्या की आशंका, इधर निर्माणाधीन मकान में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप

The body of a young man from Navapara was found floating in Rajim pond, suspicion of murder. Meanwhile, the body of a 65-year-old man was found in a house under construction, causing panic.

नवापारा के युवक की राजिम तालाब में तैरती मिली लाश, हत्या की आशंका, इधर निर्माणाधीन मकान में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप

नवापारा के युवक की राजिम तालाब में तैरती मिली लाश, हत्या की आशंका

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिला में राजिम के लोधिया तालाब में शुक्रवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश तैरती हुई मिली. लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलावाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित पदमा तालाब के पास लोधिया तालाब में स्थानीय लोगों ने तालाब के बीच में एक शव को तैरते हुए देखा। जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो शव के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे. कमर में पत्थर बंधा हुआ था और मुंह कपड़े से ठूंसा हुआ था. लाश को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंका गया था. ताकि लाश जल्दी पानी के ऊपर न आए.
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है. ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे और किसी को पता न चले.
घटना की खबर मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और शिनाख्त में जुट गई. मृतक का फोटो आसपास के थानों और गांवों में सर्कुलेट किया गया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
कुछ घंटों बाद मृतक की पहचान दुर्गेश साहू के रुप में हुई है. जो गोबरा नवापारा नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक बगदेही पारा में किराये के मकान में रहता था.
गरियाबंद एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि फिलहाल हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से जांच में लिया गया है. मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल की बारीकी से जांच की गई है। वहीं आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस के मुताबिक लाश दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है. बहरहाल पुलिस की अलग अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

निर्माणाधीन मकान में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान नगर पालिका क्षेत्र निवासी रघुवीर टोप्पो उम्र 65 साल के रुप में हुई है. यह घटना जनपद कार्यालय के सामने की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रघुवीर टोप्पो 29 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे. जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे. देर शाम तक जब वे घर नहीं पहुंचे. तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की. आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के घरों में काफी खोजबीन की गई. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने जनपद कार्यालय के सामने बने एक निर्माणाधीन मकान में शव पड़े होने की खबर पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी भापेंद्र साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. जिससे प्रारंभिक रुप से यह मालूम होता है कि मौत स्वाभाविक या किसी अन्य कारण से हुई होगी. हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि रघुवीर टोप्पो एक शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. वे अकसर बाजार या मंदिर तक पैदल जाया करते थे. लोगों का मानना है कि वे संभवतः रास्ते में चक्कर आने या अचानक तबीयत बिगड़ने से गिर गए होंगे और वहीं उनकी मौत हो गई.
हालांकि कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध भी मान रहे हैं. क्योंकि शव एक निर्माणाधीन मकान में मिला है. जहां आमतौर पर उनका आना-जाना नहीं था. पुलिस अब CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रघुवीर टोप्पो घटना के दिन किन-किन इलाकों में गए थे और आखरी बार किसके संपर्क में आए थे.
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि रघुवीर टोप्पो पूरी तरह स्वस्थ थे और घर से यह कहकर निकले थे. कि थोड़ी देर में लौट आएंगे. परिवार अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके.
थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील किया कि अगर किसी ने रघुवीर टोप्पो को 29 अक्टूबर को दोपहर या शाम के समय आसपास देखा हो. तो वे पुलिस को खबर करें ताकि जांच में मदद मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t