आवारा पशुओं का आतंक, किराना सामान खरीदने निकले बुजुर्ग की सांड के हमले से मौत, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जनता में आक्रोश
Terror of stray animals, an old man who had gone out to buy groceries died after being attacked by a bull, people found it difficult to leave their homes, public outrage
दुर्ग : नगर निगम के मॉडल टाउन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक 81 साल के बुजुर्ग की सांड के हमले में दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद भी नगर निगम प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सियाराम साहू किराना दुकान से सामान लेने निकले थे लेकिन रास्ते में आवारा सांडों का जमावड़ा था. इसी दौरान अचानक एक सांड दौड़ता हुआ आया और बुजुर्ग को टक्कर मार दिया. इसके बाद उसने अपने सींग से बुजुर्ग के पेट पर हमला कर दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद भी नगर निगम प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
बता दें कि मॉडल टाउन समेत कई इलाकों में आवारा मवेशियों की तादाद लगातार बढ़ रही है. वार्ड 3 के पार्षद हरिओम तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी निगम अधिकारियों को दी गई थी. लेकिन उन्होंने सिर्फ एक सांड को पकड़कर खानापूर्ति कर ली.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गौठान में पकड़े गए मवेशियों को कुछ दिनों बाद छोड़ दिया जाता है. जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



