अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी ठोकर, दर्दनाक सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम
An unknown high-speed vehicle hit from behind, a female doctor died during treatment in a painful road accident, mourning spread
राजनांदगांव : सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में पदस्थ एक महिला चिकित्सक की मौत हो गई. महिला चिकित्सक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अपने घर जा रही थी. तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे वह घायल हो गई. राहगीरों की मदद से उन्हें पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक को रायपुर रेफर कर दिया गया था. जहां उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज शिशु रोग विशेषज्ञ के रुप में पदस्थ महिला चिकित्सक दीपमाला सिंह ठाकुर उम्र 33 साल पति डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर निवासी राजनांदगांव 24 मई को अपनी ड्यूटी कर घर लौट रही थी. इस दौरान मेडिकल कॉलेज और रामकृष्ण नगर चौराहे के बीच अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. जिसके बाद करीब आधे घंटे में राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत नाजुक थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया. देर रात करीब 1 बजे के आसपास उनकी अस्पताल में मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



