सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़, शिकायत के बाद पुलिस ने की सख्त कार्यवाही, आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Taking advantage of the deserted surroundings, a woman was molested; following a complaint, the police took strict action, arresting the accused, Rameshwar, and putting him behind bars.
जांजगीर चांपा : बलौदा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी ने महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर सुनसान स्थान पर उसके साथ छेड़छाड़ की थी. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को पीड़िता काम से घर लौट थी. तभी आरोपी द्वारा सुनसान स्थान पर बेइज्ज़ती करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा. जिसकी रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 326/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं 75(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए *थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा* के नेतृत्व में बलौदा पुलिस टीम ने आरोपी रामेश्वर उर्फ परमेश्वर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक सुमित श्रीवास एवं जयराम बिझवार की अहम भूमिका रही,
आरोपी
रामेश्वर उर्फ परमेश्वर उम्र 39 साल निवासी ग्राम डोंगरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



