आत्मानंद स्कूल में छात्र-छात्राओं से करा रहे पोताई का काम, बच्चों को पढ़ाने के बजाय रंगाई कराते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Students at Atmanand School were being made to do painting work; a video of them painting instead of teaching went viral, and the Collector ordered an investigation.

आत्मानंद स्कूल में छात्र-छात्राओं से करा रहे पोताई का काम, बच्चों को पढ़ाने के बजाय रंगाई कराते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक सरकारी स्कूल का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. भविष्य संवारने गई छात्राओं को शिक्षा के नाम पर पोताई कराई जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच टीम गठित कर दी है. अब डीईओ की टीम वीडियो की सत्यता परखरने के लिए जांच करेगी. शिक्षकों की निगरानी में हो रहे इस काम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. पूरा मामला पामगढ़ विकास खंड स्थित डोंगाकोहरौद आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली के पहले शिक्षक छात्र-छात्राओं से क्लास रुम की पोताई कराई जा रही है. इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें छात्र-छात्राएं पेंट ब्रश और कलर वाली बालटी लेकर क्लास रूम के दिवार पर पोताई करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही जांच टीम गठित कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t