प्री-दिवाली मेंटेनेंस शुरू, 8 दिन अलग-अलग इलाकों में गुल रहेगी बिजली, नवापारा में भी आज मंगलवार को विद्युत सप्लाई रहेगी प्रभावित, जानिए डिटेल
Pre-Diwali maintenance has begun; power outages are scheduled across various areas over the next eight days. Electricity supply will also be affected in Nawapara today (Tuesday)—check the details here.
नवापारा में भी आज मंगलवार को विद्युत सप्लाई रहेगी प्रभावित
गोबरा नवापारा : नवापारा नगर में आज 13 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. जिसमें बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगी.
नवापारा शहर क्षेत्र में आज 13 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को शीतलापारा फीडर में FCI के पास Lt लाइन पोल शिफ्टिंग के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसमें प्रभावित क्षेत्र एफ सी आई क्षेत्र, गुलाब गार्डन सामने गली, होटल संस्कार, तहसील ऑफिस, फूलचंद कॉलेज और रायपुर रोड में वाले सभी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे.
इसी तरह आज मंगलवार को ही शीतलापारा फीडर में गणेश राइस मिल तर्री के पास जर्जर ट्रांसफार्मर डीपी बदलने के लिए Lt लाइन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसमें गणेश राइस मिल एरिया से तर्री तक आने वाले सभी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे. समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आरंग : दीपावली से पहले विद्युत लाइनों और उपकरणों के रखरखाव एवं आवश्यक सुधार कार्य के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने आरंग क्षेत्र में प्री-दिवाली मेंटेनेंस का कार्यक्रम जारी किया है. इसके तहत 13 से 28 अक्टूबर 2026 के बीच आठ अलग-अलग दिनों में कई 11 केवी फीडरों पर रखरखाव कार्य किया जाएगा. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
विद्युत विभाग के आरंग कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक 13 अक्टूबर को एफसीआई आरंग फीडर के मेंटेनेंस के चलते एफसीआई, आरआर ब्रिक्स और खरोरा-अभनपुर रोड सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी.
14 अक्टूबर को महानदी पारागांव फीडर के रखरखाव के कारण पारागांव बस्ती, नदी रोड और निसदा रोड क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं, 16 अक्टूबर को पारागांव टाउन फीडर के मेंटेनेंस के चलते पारागांव, पंधी और आरंग के शक्तिनाला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
इसी कड़ी में 21 अक्टूबर को राटाकाट फीडर के अंतर्गत राटाकाट गांव, अघरिया प्लाट और वेयरहाउस क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी. 23 अक्टूबर को दीनदयाल एवं अटल आवास फीडर के रखरखाव के चलते दीनदयाल कॉलोनी, अटल आवास, जीईडी और एचपी क्वार्टर क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
24 अक्टूबर को टाउन-2 फीडर के मेंटेनेंस के कारण खमतराई चौक, ब्लॉक कॉलोनी, बागेश्वर पारा, नेताजी चौक, गुड़ियारी पारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), अकोली रोड और बस स्टैंड आरंग सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
वहीं, 26 अक्टूबर को रसनी टाउन फीडर के रखरखाव के चलते पारागांव, पंधी खार, बैहार और घुमराभाठा क्षेत्र में बिजली कटौती होगी। 28 अक्टूबर को टाउन-1 फीडर के मेंटेनेंस के कारण खरोरा रोड, कॉलेज चौक, सुमन कॉलोनी, श्रीराम विहार, दुर्गा विहार, आईटीआई कॉलेज, कलई रोड, इंदिरा चौक, सदर रोड, बस स्टैंड, उच्चदाब उपभोक्ता क्षेत्र, डिविजनल इलेक्ट्रिक और ईजी रेलवे आरंग सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
कर्मचारियों को सुबह 9 बजे उपकेंद्र में उपस्थित रहने के निर्देश
जारी पत्र में तकनीकी कर्मचारियों को सुबह 9 बजे 33/11 केवी उपकेंद्र खमतराई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, मेंटेनेंस कार्य की अवधि में कर्मचारियों को अवकाश पर नहीं रहने के लिए कहा गया है. ताकि निर्धारित समय-सारणी के मुताबिक रखरखाव कार्य पूरा किया जा सके.
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
दीपावली से पहले विद्युत लाइनों और संबंधित उपकरणों का रखरखाव कर आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से यह काम किया जा रहा है. बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारणी को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें. विभाग के मुताबिक मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



