जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर फिंगेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची पर्यवेक्षक रेहाना रियाज़ चिश्ती, कांग्रेस जनों की भीड़ देख गदगद हुईं पर्यवेक्षक

Observer Rehana Riaz Chishti reached among the Congress workers in Fingeshwar regarding the District President selection process, the observer was overwhelmed by the crowd of Congress members.

जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर फिंगेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची पर्यवेक्षक रेहाना रियाज़ चिश्ती, कांग्रेस जनों की भीड़ देख गदगद हुईं पर्यवेक्षक

गरियाबंद/फिंगेश्वर: संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के गरियाबंद जिला में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक रेहाना रियाज़ चिश्ती (पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान) गरियाबंद जिला अंतर्गत फ़िंगेश्वर ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच शिरकत किया.
पर्यवेक्षक के बैठक स्थल पर आगमन होते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रुपेश साहू के नेतृत्व में रामकृष्ण तिवारी, टिकेश साहू, डोंगर सिंह मरकाम, करीम खान, तेजेश यदु, मनोज सोनवानी सहित मौजूद कांग्रेस जनों ने गुलदस्ता भेंट कर,गजमाला से स्वागत किया.
पर्यवेक्षक चिश्ती ने इतनी ज्यादा तादाद में कांग्रेस जनों की मौजूदगी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्थानीय कांग्रेसियों को बधाई देते हुए उन्होंने विषय बिंदु पर लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी और जुझारु संघर्षशील हमारे नेता राहुल गांधी जी का स्पष्ट मान्यता है कि पूरे देश में कांग्रेस की मजबूती और सुदृढ़ता के लिए जरुरी है कि पार्टी का जमीनी स्तर में मजबूत और ईमानदार आधार हो. इसीलिए "संगठन सृजन अभियान"के तहत प्रत्येक जिलों में अध्यक्षों का चयन ऊपर स्तर से न किया जाकर प्रयास है कि हम और हमारे पर्यवेक्षक सभी ब्लॉक, जिला गांव स्तर पर जाएं. और जमीनी कार्यकर्ताओं से रुबरु हों, उनके विचार जाने तदपश्चात लोगों के सर्वसम्मत या बहुमत विचारों को महत्व देते हुए "जिला अध्यक्ष हेतु नाम" देवें.
राहुल जी के ऐसे पार्टी हितकारी उद्देश्य को मूर्त रूप देने की प्रयास में आज हम सब फ़िंगेश्वर में बैठे हैं.
इस अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ताओं से रायशुमारी किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष पद हेतु नाम दिए उम्मीदवारों को भी अपना अपना विचार रखने का अवसर दिया गया.
गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदार भवानी शंकर शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि "मेरा बाल्यकाल गरियाबंद सहित राजिम क्षेत्र के गोद में गुजरा है. मेरे दादा जी पं. श्यामाचरण शुक्ल जी का यह क्षेत्र कर्मभूमि रहा है. आज भी वे किसानों के मसीहा के रूप में याद किए जाते हैं. मेरे पिता श्री अमितेश शुक्ल जी गरियाबंद जिला सहित राजिम फिंगेश्वर क्षेत्र के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में सुख दुख, आवश्यकताओं के हर समय में क्षेत्रवासियों के साथ हमेशा साथ रहे हैं, मैं भवानी शंकर शुक्ल भले ही जिला अध्यक्ष उम्मीदवार के तौर पर आज आपके सामने हूं. लेकीन इस अंचल के युवा, मतदाताओं के बीच बचपने से युवा अवस्था तक आप सबके साथ हूं. और हमेशा रहूंगा. मैं 2014 में गरियाबंद जिला से यूथ कांग्रेस के 25 हजार कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाया था. मैंने 2018 के चुनाव में राजिम विधानसभा क्षेत्र का संचालन किया था. जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में से सबसे ज्यादा 55 हजार वोटो से राजिम विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज हुई थी. आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ों पद यात्रा में साथ रहा, बिहार में वोट चोर गद्दी छोड़ मुहिम यात्रा में राहुल जी के साथ रहा,मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के साथ नर्मदा परिक्रमा किया गरियाबंद जिला में हक की लड़ाई के प्रत्येक संघर्षों में आप सबके साथ रहा हूं. गरियाबंद राजिम क्षेत्र से मेरा अटूट संबंध व नाता रिश्ता है. जिसे सदा सदा निभाता रहूंगा. उक्त कार्यक्रम में फिंगेश्वर ब्लॉक के सभी मंडल सेक्टर व बूथ एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो की तादाद में उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t