सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार ठोकर, हादसे में 2 भाइयों दर्दनाक मौत, पसरा मातम, चालक फरार
Road accident, high speed Bolero hit bike riders, 2 brothers died in the accident, mourning spread, driver absconded
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पूछेली मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें दो पारिवारिक भाइयों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई. वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया. मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम बसंत पटेल उम्र 18 साल और राजेश पटेल उम्र 19 साल निवासी पीपरदा घूमने के लिए बाइक से बम्हनीडीह आए हुए थे. कुछ घंटों तक घूमने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे. इस बीच पुछेली गांव के मुख्य मार्ग पर चांप की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में दोनो बाइक से उछल कर एक दूसरे से दूर सड़क में जा गिरे. वही मौका देख चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. जिससे दोनो युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई थी. घटना को देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी.
राजेश पटेल के सिर से ज्यादा खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई. वही बसंत पटेल को जिला अस्पताल लाया गया. मगर हालत नाजुक होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था. मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
रविवार को जिला अस्पताल जांजगीर में राजेश पटेल का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. वही दूसरे युवक का सिम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. फ़िलहाल पुलिस आरोपी बोलेरो चालक की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



