कालाबाजारी रोकने और किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग, भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Representatives of the Bharatiya Kisan Union submitted a memorandum to the Collector during the public grievance hearing, demanding a curb on black marketing and the provision of fertilizers to farmers.

कालाबाजारी रोकने और किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग,  भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद : खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा.
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि थोक उर्वरक विक्रेताओं के पास खाद का भंडार क्यों है. जो 266 रूपये प्रति बोरी की यूरिया को 500₹ से 1000₹ और 1350₹ बोरी की डीएपी को 2000 से 2500₹ में क्यों बेचीं जा रही है और किसानों को लदान क्यों थमाया जा रहा है. इससे किसानों का कृषि लागत बढ़ रहा है दूसरी तरफ जारकिन में किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा है. जिससे खेती कर पाना मुश्किल होगा.
इस संबंध में जनदर्शन में पत्र देकर किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. तीन दिन की भीतर किसानों को खाद वितरण पूर्व की भांति नहीं हुआ तो कृषि विभाग की कार्यालयों में किसान पंचायत किया जाएगा.
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रेखराम साहू, भूनूराम साहू, ललित कुमार साहू, बसंत साहू, अजीत साहू, गैद लाल देवांगन, जागेश साहू, दुलन राम साहू, लोकेश्वर साहू आदि लोग  मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t