रायपुर में ढाबे के अंदर पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल, खून से सना टांगिया बरामद, आरोपी पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Wife brutally killed inside a *dhaba* in Raipur; panic grips the area. A blood-stained axe has been recovered; the accused husband is absconding, and the police are searching for him.
रायपुर/सिलतरा : रायपुर शहर के सिलतरा इलाके में महिला की हत्या की गई. आरोपी ने हंसिया और बांस से पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक महिला ने दूसरी शादी की थी. वारदात के बाद पति फरार है. महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. उरला पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिलतरा क्षेत्र स्थित सोनू मोनू चौक के पास स्थानीय लोगों ने ढाबे के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी तो पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलने पर धरसींवा क्षेत्र की सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शरु की. एक बंद मिनी ढाबे के अंदर एक महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया. मृतका की पहचान कमली नेता उम्र करीब 45 साल के रुप में हुई है. महिला अपने दूसरे पति के साथ रहकर मजदूरी का काम करती थी. वारदात के बाद उसका पति सोनी देवार मौके से फरार बताया जा रहा है.
खबर मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. ढाबे के अंदर महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस को मौके से खून से सना हुआ टांगिया और एक लाठी भी बरामद हुई है. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद या घरेलू हिंसा से जुड़ा होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है.
घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके से सबूत इकठ्ठा किए हैं और पूरे इलाके की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है.
फरार आरोपी सोनी देवार की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का साफ होगी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



