राष्ट्रगान की गलत प्रस्तुति पर उठे सवाल, जिला प्रशासन बना मूकदर्शक? स्थानीय नागरिकों और संगठनों ने कार्रवाई की मांग तेज

Questions raised on wrong presentation of national anthem, district administration remained a mute spectator? Local citizens and organizations intensified the demand for action

राष्ट्रगान की गलत प्रस्तुति पर उठे सवाल, जिला प्रशासन बना मूकदर्शक? स्थानीय नागरिकों और संगठनों ने कार्रवाई की मांग तेज

डौंडी : 15 अगस्त को डौंडी नगर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया. नगर पंचायत द्वारा जय स्तंभ चौक, गांधी चौक और पुलिस ग्राउंड में झंडा वंदन तथा राष्ट्रगान की जिम्मेदारी तय की गई थी. इसी दौरान आश्रम के सहायक शिक्षक भीखम लाल ठाकुर ने राष्ट्रगान को तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया. यह घटना जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और नागरिकों की मौजूदगी में हुई.
शिक्षक की इस गलती को गंभीर माना जा रहा है और इसे भारत माता का अपमान बताया जा रहा है. कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान की गलत प्रस्तुति सुनी. इसके बाद स्थानीय नागरिकों और संगठनों ने कार्रवाई की मांग तेज कर दी है.
शिकायत दर्ज होने के बावजूद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है. यह बड़ा प्रश्नचिन्ह लग रहा है. जिला कलेक्टर से संपर्क करने पर उन्होंने व्यस्तता का हवाला दिया. वहीं सीएसपी ने तिरंगे और राष्ट्रगान से जुड़े अपमान पर सवालों से बचते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. नगर पंचायत के सीएमओ ने शिक्षक के पक्ष में बात करते हुए कहा कि उनका खुद का अस्पताल में इलाज चल रहा है और राष्ट्रगान पर गलती लेकर कोई टिप्पणी नहीं की.
प्रभारी ब्लॉक शिक्षाधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और वे सहायक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को लिखित में भेजेंगे.
कानून के मुताबिक राष्ट्रगान का अपमान दंडनीय अपराध है। 1971 के अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम तीन साल की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. नियमों के मुताबिक राष्ट्रगान का उच्चारण शुद्ध होना चाहिए और इसे 52 सेकंड में पूरा करना जरुरी है. संक्षिप्त रुप 20 सेकंड में राष्ट्रगान गाया जा सकता है. राष्ट्रगान के दौरान सम्मानजनक मुद्रा में खड़े रहना और किसी भी तरह के शोरगुल से बचना निहायत जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB