व्हाट्सएप से सौदा कर जिस्मफरोशी का कारोबार, होटल ईशा में देह व्यापार के आरोप में फरार संचालक गिरफ्तार, मोबाइल जप्त
Prostitution business through WhatsApp deal, absconding operator arrested on charges of prostitution in Hotel Isha, mobile seized
दुर्ग : वैशाली नगर स्थित होटल ईशा में देह व्यापार संचालित करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे होटल के संचालक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कु को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में आरोपी निखिल मेश्राम बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाता था. वह ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय करता था. मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी निखिल मेश्राम उम्र 26 साल को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सौदेबाजी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं 3, 4, 5, 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. आरोपी को 15 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही.
आरोपी
निखिल मेश्राम उर्फ निक्कु उर्फ अमित पिता सुरेन्द्र मेश्राम उम्र 26 साल साकिन कोसा नगर मराठी थाना सुपेला जिला दुर्ग छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



