राजधानी में ड्राइवर से मारपीट के बाद लूट, 4 बदमाशों के हमले से हालत नाजुक, सीसीटीवी फुटेज वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Driver robbed after assault in the capital, condition critical after attack by 4 miscreants, CCTV footage goes viral, police searching for the accused
रायपुर : राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है. राजधानी में आए दिन चोरी, लूट, डकैती, चाकूबाजी, हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच राजधानी रायपुर से ट्रक ड्राइवर से लूट का मामला सामने आया है. चार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा के पेट्रोल पंप के पास चार युवकों ने ट्रक ड्राइवर नवाब खान से मारपीट कर नगद रकम लूटकर फरार हो गए. आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर को रॉड, डंडों से मारपीट कर 44 हजार रुपए लुटे और फिर फरार हो गए.
मारपीट में ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



