छत्तीसगढ़ में गर्भवती युवती भी असुरक्षित!, घर में घुसकर प्रेग्नेंट महिला के साथ जबरन दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Pregnant woman unsafe in Chhattisgarh! Pregnant woman forcibly raped after intruder breaks into her home; police have arrested the accused, Jitendra, and put him behind bars.

छत्तीसगढ़ में गर्भवती युवती भी असुरक्षित!, घर में घुसकर प्रेग्नेंट महिला के साथ जबरन दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कांकेर : कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में गर्भवती से रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी जितेंद्र मेरिया उम्र 20 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. 
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जून को पीडि़ता अपने पति के साथ थाना लोहत्तर पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई, शिकायत में बताया गया कि आरोपी जितेंद्र मेरिया ने रात के समय उसके घर में घुसकर, उसके गर्भवती होने की जानकारी होने के बावजूद, जबरन रेप किया.
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लोहत्तर में बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(एच), 333 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. थाना प्रभारी रमेश जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. मुखबिर की खबर पर पुलिस ने ग्राम शीतलपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर 25 जून को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t