खेत में जुताई बनी मौत की वजह, युवक की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा और नीचे दबकर गई जान, हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर

Ploughing a field leads to a tragic death; a young man lost his life after his tractor went out of control, overturned, and crushed him underneath. The incident has sent a wave of grief through the area.

खेत में जुताई बनी मौत की वजह, युवक की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा और नीचे दबकर गई जान, हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला में देवभोग थाना क्षेत्र के अमाड़ गांव से लगे ओडिशा के खपराडीह गांव में कृषि कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. खेत की जुताई कर रहे एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमाड़ निवासी महेश्वर नागेश कृषि कार्य के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर खपराडीह गांव गया था. खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर का एक चक्का दलदल में फंस गया. बताया जा रहा है कि चक्का फंसने के बाद ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के पलटने से महेश्वर नागेश उसके नीचे दब गया. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
हादसे की खबर संबंधित पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. हादसे से मृतक के परिवार और गांव में मातम का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?