पुलिस हिरासत से हत्या का आरोपी फरार, महकमे में मचा हड़कंप, भागने के बाद इलाके में दहशत का माहौल, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

Murder accused absconds from police custody, stir in the department, panic in the area after the escape, search operation continues in the forest.

पुलिस हिरासत से हत्या का आरोपी फरार, महकमे में मचा हड़कंप, भागने के बाद इलाके में दहशत का माहौल, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

बलरामपुर : हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय खेरवार आज सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गया. पुलिस उसे वाड्रफनगर चौकी में रखी हुई थी. जहां से वह चकमा देकर जंगल की तरफ भाग निकला. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है.
वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही गांव में सोमवार रात संजय खेरवार ने पड़ोसी ओमप्रकाश कुशवाहा के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था. हमले में गंभीर रुप से घायल ओमप्रकाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को उसके घर के छत से गिरफ्तार कर लिया था और उसे वाड्रफनगर चौकी में रखा गया था.
आज सुबह संजय खेरवार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. आरोपी के फरार होते ही चौकी में हड़कंप मच गया. पुलिस ने फौरन आसपास के चौकियों को खबर दी और संयुक्त अभियान शुरु कर दिया.
वहीं आरोपी के फरार होने से कोटराही गांव के लोग दहशत में हैं. यहां के लोग अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. वे डर रहे हैं कि आरोपी जब भी वापस आएगा. तो और किसी को अपना शिकार बना सकता है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है. ताकि आरोपी भाग न सके. पुलिस जल्द ही उसे दोबारा गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. और उन्हें कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलवाएंगे.
इस पूरे मामले में सस्पेंस बना हुआ है. और अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं. क्या पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ पाएगी. या यह मामला और उलझेगा. यह देखने वाली बात होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI