ट्रांसफर के बाद उठाया खौफनाक कदम, नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर ने की खुदकुशी, फांसी लगाने से पहले काटी कलाई, घर से मिला सुसाइड नोट

Municipal Corporation Assistant Engineer takes drastic step after transfer; commits suicide by hanging after slitting his wrist; suicide note found at home.

ट्रांसफर के बाद उठाया खौफनाक कदम, नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर ने की खुदकुशी, फांसी लगाने से पहले काटी कलाई, घर से मिला सुसाइड नोट

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) अमर सिंह चौहान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने मकान में फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपने हाथ की कलाई भी काटी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर ट्रांसफर हुआ था. उनके घर से सुसाइड नोट मिला है. पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच कर रही है और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
सिविल लाइन टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि बुधवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो स्वजन और आसपास के लोगों को शक हुआ. दरवाजा खोलकर देखा गया तो अमर सिंह चौहान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की खबर सिविल लाइन पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपने हाथ की कलाई भी काटी थी. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.
शुरुआती जांच में उसमें सिर्फ परेशान होने का जिक्र मिला है. नोट का परीक्षण किया जा रहा है और उसकी लिखावट का भी सत्यापन कराया जाएगा. फिलहाल खुदकुशी की वजह के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
 परिजनों एवं परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?