मामूली विवाद के चलते केबल आपरेटर जानलेवा हमला, बेरहमी से गले में कांच की बोतल घुसा कर उतारा मौत के घाट, जुटी जांच में पुलिस

Due to a minor dispute a cable operator was fatally attacked he was brutally killed by having a glass bottle inserted in his neck police is investigating

मामूली विवाद के चलते केबल आपरेटर जानलेवा हमला, बेरहमी से गले में कांच की बोतल घुसा कर उतारा मौत के घाट, जुटी जांच में पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पुराना बस स्टैंड के पास हत्या की वारदात सामने आई है. जिसमे मामूली विवाद के चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा गया. ये मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लोकल केबल में ऑपरेटर का काम करने वाला मृतक राहुल चौहान की अपना चाय सेंटर के सामने शराब दुकान के पास किसी से हाथापाई हुई थी. इसी बीच आरोपी ने कांच की बॉटल युवक के गले में घुसा दिया. जिसके बाद अपने आपको बचाने के लिए वो भागने की कोशिश किया. 50 मीटर तक भागा लेकिन घाव इतना गहरा था कि युवक ज़्यादा दूर तक भाग नहीं सका और कुछ दूर जाने के बाद ही उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मृतक के पिछले जेब में कोलड्रिंक की बोतल में शराब रखी मिली है. वारदात की जानकारी मिलने पर बिलासपुर की पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले मेंआरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb