किसान के खेत में तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार, इधर हाथियों ने महिला पर हमला कर शरीर से हाथ किया अलग!, वन विभाग पर उठे सवाल
Leopard hunted a calf in a farmer's field, while elephants attacked a woman and severed her hand from her body! Questions raised on the forest department
हाथियों ने महिला पर हमला कर शरीर से हाथ किया अलग
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में हाथियों के एक दल का दंपति पर हमले का खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. यह घटना फुलवार गांव की है. जहां देर शाम मवेशी बांधने गए दंपति पर अचानक हाथियों ने हमला कर दिया. हाथियों के रौद्र रूप को देख ग्रामीण भी भयभीत है.
हमले में महिला को हाथियों ने पटक दिया. जिससे उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. जबकि पति भी गंभीर रुप से घायल है. दोनों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग को हाथियों के आने की सूचना दी थी. लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा. इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फुलवार गांव और आसपास के इलाकों में हाथियों के आतंक से लोग डरे हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
किसान के खेत में तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार
मांगोद-मनावर मार्ग से सटे अमझेरा के किसान राहुल परिहार के खेत में खूंखार तेंदुए की हलचल दूसरे दिन भी बनी रही. तेंदुए ने जहां गाय के बछड़े का शिकार किया था. वहां दूसरी बार पहुंचा. लापरवाह वन विभाग जानकारी देने के 24 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा. इसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल है. बीती रात भी तेंदुआ फिर से उसी स्थान पर पहुंचा और मृत बछड़े को घीसटता हुआ ले गया. भनक लगने पर किसान पहुंचे और टॉर्च दिखाई तो वह जंगल की तरफ भाग गया.
वन विभाग को घटना की सूचना देने के बाद भी वे मौके पर नहीं पहुंचे. जिसके चलते किसान अपने मवेशियों की सुरक्षा खुद करने में लगे हैं. सोमवार रात 11 बजे किसान राहुल परिहार के खेत से खूंखार तेंदुए का वीडियो भी सामने आया. किसान और उनके साथियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर तेंदुए को खेत से भगाने की कोशिश की.
किसान के मुताबिक तेंदुआ मृत बछड़े काे घसीटते हुए ले जा रहा था. खेत पर अन्य मवेशी भी मौजूद हैं. जिसके चलते हम खेत के कमरे पर सुरक्षा कर रहे थे. तेंदुए की जैसे ही आवाज सुनाई दी तो हमने टाॅर्च दिखाई. इससे तेंदुआ वहां से भागकर फसल में छुप गया. हमने शोर मचाया व लगातार रोशनी की तो वह कुछ देर बाद फसल से निकलर जंगल की तरफ भाग गया.
परिहार ने बताया अगर हम बड़ी तादाद में नहीं होते तो निश्चित ही वह अन्य मवेशियों का शिकार कर बड़ी घटना भी कर सकता था. जब वह जंगल में भाग गया. तब राहत की सांस ली. यह घटनाक्रम करीब आधे घंटे तक चला.
अफसरों का जवाब ‘हम विवाह उत्सव में व्यस्त’
रविवार रात 12 बजे किसान राहुल के खेत पर गाय के बछड़े का तेंदुए ने शिकार किया था. जिसका शव 24 घंटे से उसी स्थान पर पड़ा था. किसान परिहार ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर देर शाम तक भी आने का निवेदन किया. लेकिन विभाग के अफसरों ने विवाह उत्सव होने का कारण बताकर कह दिया पोस्टमार्टम आज नहीं हो पाएगा. बछड़े का शव उसी स्थान पर रहने दो. हम कल देख लेगे. जिसके चलते बछड़े को उठाने तेंदुआ उसी स्थान पर आया. ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है. वहीं विभाग के इस रवैया से आक्रोश बढ़ रहा है.
शीघ्र टीम भेज रहा हूं
धार के डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी ने इस बारे में बताया कि मुझे आपके द्वारा वीडियो मिला है. जल्द ही टीम मौके पर भेज रहा हूं. जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



