दिल दहला देने वाला मामला, टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट से पति की मौत, सदमे में पत्नी ने भी फांसी लगाकर दे दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा
In a heartbreaking incident, the husband died from electrocution while turning on a pump, and the wife, in shock, also committed suicide by hanging herself. The village was plunged into silence.
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर से दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति की मौत का सदमा पत्नी सहन नहीं कर पाई और घटना के दो दिन बाद उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. एक ही परिवार में दो दिनों के भीतर हुई लगातार दो मौतों से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इस घटना से स्वजन सदमे में हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रहने वाले रामनारायण केंवट की शादी चार साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुई थी. पति-पत्नी सामान्य लेकिन खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे. परिवार की जिंदगी में अचानक दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा. जब 17 मई को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का संकट टूट पड़ा. पति की मौत के बाद पत्नी सुनीता गहरे सदमे में चली गई. स्वजन ने पुलिस को बताया कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी. मंगलवार देर रात उसने घर के कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. देर रात जब स्वजन की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे पर झूल रही थी. आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की गई. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी खबर बुधवार सुबह पचपेड़ी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रविवार को करंट से रामनारायण की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में थे. मंगलवार की रात जैसे ही गांव के लोगों को सुनीता की मौत की जानकारी मिली उनके घर पहुंच गए. सुबह पुलिस की टीम ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया. इस दौरान बड़ी तादाद में गांव के लोग वहां मौजूद रहे. दोपहर को सुनीता का शव गांव पहुंचा. बड़ी तादाद में लोग वहां मौजूद रहे. शोक के माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



