पति ने आंगन में हसिया से गले पर किया जानलेवा हमला, शोर मचाया तो पत्नी की बची जान, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, आरोपी लक्ष्मण गिरफ्तार

Husband fatally attacked wife with a sickle in the courtyard; wife survives after raising alarm; critical, hospitalized; accused Laxman arrested

पति ने आंगन में हसिया से गले पर किया जानलेवा हमला, शोर मचाया तो पत्नी की बची जान, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, आरोपी लक्ष्मण गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति लक्ष्मण भास्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने आपसी विवाद के चलते घर के आंगन में बैठी पत्नी पर हसिया से गले पर वार कर जान से मारने की कोशिश की थी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया था. जबकि घायल महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. यह मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अजय कुमार भास्कर उम्र 26 साल निवासी मोलसनार मांझीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मई की शाम करीब 5 बजे उसकी मां सुखमति भास्कर घर के आंगन में बैठकर आम छील रही थी. इसी दौरान उसका पति लक्ष्मण भास्कर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की और अपने पास रखे हसिया से पत्नी के गले पर वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
हमले के बाद घायल महिला ने शोर मचाया. जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया. नाजुक हालत में महिला को इलाज के लिए बचेली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस मले की रिपोर्ट पर कुआकोंडा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. SP गौरव राय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 3 मई को आरोपी लक्ष्मण भास्कर उम्र 45 साल को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t