छग में इंसानियत शर्मसार : पोस्टमार्टम के बाद शव देने के नाम पर अवैध वसूली, पैसे न देने पर परिजनों से दुर्व्यवहार, लाश देने 1500 मांगे, जेब में थे 300
Humanity Shamed in Chhattisgarh: Illegal demand for money to release a body after post-mortem; family mistreated for failing to pay—₹1,500 demanded, but they had only ₹300.
सरगुजा/बतौली : छत्तीसगढ़ में सरगुजा के बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब शव के पीएम कराने पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. एक तरफ अपनों का खोने का दर्द, ऊपर से पीएम कराने पर पैसा नहीं देने से किया जा रहा है खुलेआम दुर्व्यवहार... पीड़ित परिवार थक हार कर शव ले जाने दे रहे है पैसे... स्वास्थ्य विभाग के करतूतों से सिस्टम की पोल खुल रही है. जहां लगातार पीड़ितों को अपनों के शव ले जाने क्या अब खुलेआम स्वास्थ्य केंद्र में अत्याचार सहने पड़ेंगे. मामला इतना संगीन है कि इन जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी. यह पूरे बतौली के क्षेत्रवासियों को इंतजार है.
मिली जानकारी के मुताबिक कि बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कदनई लोटाभावना में शुक्रवार 26 जून देर रात पति-पत्नी विवाद में पति नेतराम मझवार को अचेत हालत में अस्पताल लाया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में पीएम कराने चीरघर ले जाया गया. लेकिन यहां पदस्थ नेहरू राम के नाती दीपेश द्वारा डॉक्टर के पीएम कराने के बाद शव ले जाने परिजनों से 1500 से 2000 रुपए की मांग की गई.
जिस पर मृतक के बेटे बंधन द्वारा पैसा देने में असमर्थता जताई गई तो शव देने से मना किया गया. जहां पीड़ितों ने यह बात बतौली के प्रतिष्ठित नागरिक प्रियेश अग्रवाल को बताई, जिसके बाद दीपेश को फटकार लगाई और अपने पास से 300 रुपए दिए. इसके बाद शव को पीड़ित बंधन मझवार द्वारा ले जाया गया.
पीएम के बाद शव ले जाने परिजन पैसे देने को हो रहे मजबूर
बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहे मानवीय संवेदनाओं के साथ खुलेआम खिलवाड़ पर रोक कब लगेगी? जहां परिजनों को अपनों का शव ले जाने दुर्व्यवहार सहना पड़ रहा है और पैसा नहीं देने पर शव ले जाने लड़ाई-झगड़ा की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जहां बतौली में स्वास्थ्य सुविधा की लचर व्यवस्था तो है ही अब मर जाने के बाद पैसों की मांग से पूरा मानवीय जगत शर्मसार हो रहा है.
इस बारे में ग्रामीणों ने कहा कि बतौली में लगातार पीएम कराने के बाद पैसों की मांग की जा रही है. यह बतौली के लिए बहुत ही निंदनीय बात है कि गरीब परिवार से पैसा की मांग किया जा रहा है. इसके पहले भी सिलमा निवासी मृतक होशराम के परिजनों से पैसे की मांग की गई और अब मृतक नेतराम के परिजन को पैसा बिना शव ले जाने नहीं दिया. यह स्वास्थ्य विभाग द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी है. हम जिला कलेक्टर से इन लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं.
लोगों ने कहा कि भाजपा ने तो नारा दिया था. अच्छे दिन आयेंगे, हम लोगों ने भी भरोसा कर लिया. अब लोग पूछ रहे हैं क्या यही है अच्छे दिन जिनका देश की भोली भाली जनता से वादा किया गया था.
सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देश
वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी प्रेम सिंह मार्को ने कहा कि बीएमओ को नोटिस जारी करने निर्देशित किया जाएगा. ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लापरवाह कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



