गाड़ी साइड देने के विवाद में फॉर्च्यूनर सवार गुंडों ने की मारपीट, छात्रों के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद दो आरोपी लाखन सिंह और जयप्रकाश राठौर गिरफ्तार
Goons in a Fortuner assaulted a man over a side-by-side dispute. Following a student protest, two accused, Lakhan Singh and Jaiprakash Rathore, were arrested.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर वाहन को भी जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव तारनीश गौतम पिता कमल प्रसाद गौतम के पद पर कार्यरत प्रार्थी अपनी कार नम्बर CG10 AS 8613 से विश्वविद्यालय जा रहे थे. जब वह स्वास्तिक अस्पताल के पास पहुंचे. तभी फॉर्च्यूनर वाहन नम्बर CG10 AT 0017 के चालक और उसके साथी ने ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू कर दिया.
आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की और उसके बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद पीड़ित द्वारा थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस ने वाहन के पंजीयन विवरण के आधार पर उसके मालिक की पहचान की. पूछताछ में सामने आया कि घटना को वाहन मालिक के साले ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम भदौरा थाना मस्तुरी निवासी लाखन सिंह उम्र 32 साल और जयप्रकाश राठौर उम्र 29 साल के रुप में की गई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ जरुरी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया. इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर वाहन को भी जब्त कर लिया है, जिसका उपयोग मारपीट की वारदात के दौरान किया गया था. इस वारदात के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



