तालाब में नहाने गए चार लोगों पर लोमड़ी ने किया हमला, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Four people bathing in a pond were attacked by a fox; one was hospitalized in critical condition, creating panic among villagers.

तालाब में नहाने गए चार लोगों पर लोमड़ी ने किया हमला, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गरियाबंद : मैनपुर इलाके में ग्राम नकराजोर में शुक्रवार की सुबह 7 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तालाब में नहाने गए चार ग्रामीणों पर अचानक एक लोमड़ी ने हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. जबकि तीन अन्य के पैरों में काटने के निशान पाए गए हैं. घायल व्यक्तियों में डोमार सिंह कश्यप उम्र 70 साल, घनश्याम कश्यप उम्र 65 साल, पुरुष कश्यप उम्र 50 साल और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं. सभी अलग-अलग समय पर तालाब में नहाने पहुंचे थे. तभी यह हादसा हुआ.
एक चश्मदीद ग्रामीण ने बताया कि सुबह करीब सात बजे लोमड़ी अचानक झाड़ियों से निकलकर तालाब की तरफ आई और पानी में नहा रहे लोगों पर झपट पड़ी. लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उसने दो-तीन लोगों को काट लिया. शोर मचाने पर लोमड़ी भाग गई.
घटना की जानकारी मिलते ही उरमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देवभोग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को फौरन प्राथमिक उपचार दिया गया. खबर मिलने पर वन विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया और क्षेत्र में लोमड़ी की तलाश शुरु की.
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध जंगली जानवर की खबर फौरन पुलिस या वन विभाग को दें. ग्रामवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई है. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहें। बच्चों को अकेले तालाब या जंगल की तरफ न भेजें और किसी भी जंगली जानवर की खबर फौरन पुलिस या वन विभाग को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t