टोल प्लाजा की चार्ज बचाने पुलिसकर्मी बनने वाला फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार, चोरी की वर्दी पहनकर आरक्षक का रौब दिखा रहा आरोपी गया जेल

Fake policeman who was posing as a policeman to save toll plaza charges arrested, accused who was posing as a constable wearing stolen uniform sent to jail

टोल प्लाजा की चार्ज बचाने पुलिसकर्मी बनने वाला फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार, चोरी की वर्दी पहनकर आरक्षक का रौब दिखा रहा आरोपी गया जेल

दुर्ग : दुर्ग जिले में खुर्सीपार पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जो टोल प्लाजा पर टोल बचाने के लिए पुलिस वाला बन जाता था. आरोपी अपनी कार में नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था. तभी ट्रैफिक पुलिस ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र दुबे के खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रववाई करते हुए गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को खबर मिली कि एक युवक कार में नीली बत्ती और पुलिस लिखकर सड़क में घूम रहा है. जिसके बाद पुलिस ने वाहन को पकड़कर थाने लेकर पहुंची. आरोपी इस वाहन में नीली बत्ती लगाकर सवारी भी ढोता था. आरोपी जितेन्द्र दुबे ने पूछताछ करने पर बताया कि मोबाइल में वर्दी वाला फोटो खींचकर रखा था. जिसे टोल प्लाजा में दिखाकर टोल बचाता था.
पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उक्त वाहन के बारे में आरसीबुक एक मेनपैक सेट, एक काले रंग का बेल्ट,एक अर्मी की टोपी और आधार कार्ड बरामद किया है. आरोपी जितेन्द्र दुबे उम्र 34 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी एलआईजी 1/47 कुरूद कोहका थाना जामुल द्वारा उक्त मेनपैक सेट को वर्ष 2022 में बीएसएफ कैम्प बांदे जिला कांकेर से चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत के सामने पेश कर दिया है.
आरोपी ने मेनपैक सेट को साल 2022 में बीएसएफ कैम्प बांदे जिला कांकेर से चोरी करना बताया. आरोपी ने कपटपूर्वक लोक सेवक की पोशाक को पहनना और लोगों के सांथ प्रवचना कार्य कर कपट और बेईमानी से पुलिस के रुप में अपने आपको प्रतिरुपण करते हुये छल करना पाया गया. आरोपी खिलाफ 204, 205, 318 , 319 बीएनएस पाए जाने से जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया- अंबर सिंह भारद्वाज, टीआई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI