नवरात्र में सड़क बनी मौत का रास्ता, बाइक-ट्रक की टक्कर में पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक, इधर कार हादसे में युवक की गई जान

During Navratri, the road became a path of death; the husband died tragically in a bike-truck collision, the wife is in critical condition, and a young man lost his life in a car accident.

नवरात्र में सड़क बनी मौत का रास्ता, बाइक-ट्रक की टक्कर में पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक, इधर कार हादसे में युवक की गई जान

रायपुर : नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लागू किया गया वन-वे ट्रैफिक अब जानलेवा साबित होता नजर आ रहा है. रविवार को राजनांदगांव जिले के सोमनी के पास हाइवे पर ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार दंपत्ति ट्रक की चपेट में आ गए. हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के संजय नगर सुपेला निवासी  नागराज साहू पिता मोहन साहू उम्र 45 साल अपनी पत्नी पुष्पा साहू के साथ बाइक से डोंगरगढ़ से देवी दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमनी थाना क्षेत्र के आगे वन-वे मार्ग में ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गए और नागराज साहू ट्रक के पहिए के नीचे आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी पुष्पा साहू गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
इस हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया. करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नवरात्र के दौरान अंजोरा से राजनांदगांव तक वन-वे व्यवस्था हर साल लागू की जाती है. लेकिन इसके बावजूद हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा. बढ़ते यातायात दबाव, ओवरटेक की होड़ और लापरवाही के चलते हर वर्ष जानें जा रही हैं. जिससे ट्रैफिक प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं घायल पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है.
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं घायल पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दूसरी घटना: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, युवक की मौके पर मौत

दुर्ग : वहीं दूसरे हादसे रविवार सुबह करीब 4 बजे अंजोरा चौकी क्षेत्र के महमरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस भीषण हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
बल्देवबाग राजनांदगांव निवासी हर्षदीप सिंह पिता गुरुचरण सिंह उम्र 37 साल दुर्ग की तरफ़ से अपने घर लौट रहा था. वह पहट के समय कार से राजनांदगांव की तरफ़ आ रहा था. फुलगांव स्थित शिवनाथ नदी पुल पार करने के बाद महमरा जाने वाले मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गई.
परिवार में शोक की लहर
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया. खबर मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु की. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की वजह की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की असल वजह माना जा रहा है. अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

खराब सड़क पर कार पलटने से एक भाई की मौत, दो की हालत गंभीर

बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत जलसो गांव में रविवार को एक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई. तीन सगे भाई कार में सवार होकर लौट रहे थे. तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. तीसरा युवक भी घायल है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिवकुमार लहरे के तीन बेटे देवेंद्र लहरे (26), वीरेंद्र लहरे (24) और बजरंग लहरे (करीब 22) रविवार दोपहर अपने मामा के घर गए थे. लौटते समय महादेव तालाब के पास मुख्य सड़क पर एक स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में उनकी इको कार अचानक बेकाबू हो गई और पलट गई.
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों भाइयों को बाहर निकाला. सभी गंभीर रूप से घायल थे। ग्रामीणों ने तुरंत 108 और 112 आपात सेवा को खबर दी. लेकिन घंटों तक मदद नहीं पहुंची.
एम्बुलेंस के देर से आने पर गांव के ही दिलीप बंजारे ने इंसानियत दिखाते हुए अपनी निजी गाड़ी से तीनों घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने देवेंद्र लहरे को मृत घोषित कर दिया. वहीं बजरंग की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसे रायपुर रेफर किया गया है. तीसरे भाई की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि जलसो-भरारी सड़क करीब 25 किमी लंबी है, जो वर्षों से जर्जर हालत में है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उबड़-खाबड़ सतह के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई बार कलेक्टर, विधायक और पीडब्ल्यूडी विभाग को आवेदन दिया गया. यहां तक कि चक्काजाम भी किया गया. लेकिन अब तक ठोस सुधार नहीं हुआ.
इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक है. उनका कहना है कि सड़क की बदहाली ने उनके घर का चिराग बुझा दिया.  घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB