रबी फसल धान को समर्थन मूल्य के बराबर खरीदने की मांग, भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Demand to buy Rabi crop paddy at the support price, delegation of Bhartiya Kisan Union handed over a memorandum to the Collector in the name of Chief Minister
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में किसानों ने बड़े पैमाने पर रबी फसल धान बोते हैँ. जिसे किसान औने-पौने दाम पर कोचीयो और मंडियो में बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैँ. इस बारे में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर जिला गरियाबंद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर रबी फसल धान को समर्थन मूल्य में खरीदी करने की मांग किया है.
प्रतिनिधि मंडल में शामिल मदन लाल साहू, तेजराम विद्रोही, ललित कुमार साहू, भूनूराम, मनोज कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य धान उत्पादक राज्य है जहां के किसानों को अपनी उपज धान का दाम खरीफ सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य तो मिलती है. लेकिन रबी सीजन में धान कि कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी कम हो जाती है. जिसका सीधा असर किसानों को आर्थिक नुकसान के रूप में होता है. इसलिए क़ृषि उपज मंडियो में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी अनिवार्य किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



