DSP पर व्यापारी से प्यार-धोखा-ब्लैकमेलिंग कर 2.5 करोड़ की ठगी, भाई को दिलाया होटल, चैट-CCTV सबूत, शादी न मानने पर फर्जी केस धमकी

DSP accused of cheating, blackmailing, and cheating a businessman of 2.5 crore rupees, getting his brother a hotel, chat and CCTV evidence, and threatening a fake case if he refused to marry.

DSP पर व्यापारी से प्यार-धोखा-ब्लैकमेलिंग कर 2.5 करोड़ की ठगी, भाई को दिलाया होटल, चैट-CCTV सबूत, शादी न मानने पर फर्जी केस धमकी

रायपुर : रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज शिकायत ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को हिला दिया है. मामले में राज्य पुलिस सेवा की महिला DSP कल्पना वर्मा पर व्यापारी दीपक टंडन ने प्यार का जाल बुनकर ब्लैकमेलिंग, रिश्वत लेने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. 2016-17 बैच की DSP कल्पना, माना थाने की पूर्व CSP और DSP-ATS रह चुकीं हैं. वर्तमान में वह दंतेवाड़ा में पोस्टेड हैं.
उन पर व्यापारी ने शादी का लालच देकर ढाई करोड़ से ज्यादा की ठगी करने का दावा किया है. दीपक ने व्हाट्सएप चैट, CCTV तस्वीरें भी पेश किए हैं. दीपक ने यह भी आरोप लगाया कि कहा शिकायत वापस न लेने पर फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी मिली. इसके बाद थाना प्रभारी ने हाई-प्रोफाइल बताकर जांच टाल दी. इसके अलावा दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर FIR की है.
दीपक के मुताबिक दो साल चले रिश्ते में कल्पना को बैंक-ऑनलाइन पेमेंट से ढाई करोड़ दिए. जिसमें 12 लाख की हीरा की अंगूठी, 10 लाख का ब्रेसलेट, 5-5 लाख सोने की चेन-टॉप्स, महंगे कपड़े और मॉल में शॉपिंग खरीदारी शामिल है.
इसके अलावा दीपक ने यह भी दावा किया है कि दबाव में उसने VIP रोड के एटमॉस्फेरिया होटल DSP के भाई के नाम रजिस्टर कराया. दीपक ने इसके लिए मोटी रकम चुकाई. लेकिन कल्पना ने 30 लाख लगाकर अपने नाम कर लिया. इतना ही नहीं, DSP ने कारोबारी की पत्नी बरखा के नाम 22 लाख टोयोटा हाइराइडर कार भी कब्जे में ले ली. बरखा ने अपनी शिकायत में पति को बचाने की गुहार लगाई है.
बताया जा रहा है कि शिकायत लंबे समय से की गई है. लेकिन थाना प्रभारी ने हाथ खड़े कर दिए. इसमें SP-ADG के संरक्षण का दावा किया जा रहा है. दीपक आला अफसरों-गणमान्य नागरिकों के पास इंसाफ मांग रहा है. इसके बाद DSP भाई ने भी दीपक पर शिकायत की है. इसके बाद बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में प्रेम प्रसंग आम है. लेकिन अब यह आपराधिक रुप ले रहा है.
हालांकि महिला DSP ने अपने ऊपर लगे ब्लैकमेलिंग और रिश्वत देने के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है. उन्होंने मिडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके खिलाफ धड़ाधड़ फैलायी जा रही सभी बातें झूठी और उनके करियर और चरित्र को खराब करने की साजिश हैं. कल्पना वर्मा ने साफ किया कि वे किसी भी जांच में पूरी तरह मदद करेंगी और सच्चाई सामने आने देंगी. उन्होंने बताया कि युवक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को वे अस्वीकार करती हैं. और इस मामले को जल्द सुलझाने की उम्मीद रखती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t