फेडरेशन गरियाबंद ने शिक्षकों की समस्याओं-लंबित मांगों व पंचायत चुनाव मानदेय भुगतान को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Federation Gariaband submitted a memorandum to the Collector regarding the problems of teachers, pending demands and payment of honorarium for Panchayat elections.
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद ने जिले के शिक्षकों की समस्याओं एवं लंबित मांगों के निराकरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा. फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाने हेतु कई अहम बिंदु शामिल किए गए.
फेडरेशन ने मांग किया है कि दुसरे जिलों की तरह प्राथमिक शाला प्रधानपाठक ई/टी संवर्ग में पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरु की जाए. जिससे पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिल सके. साथ ही 01.04.2025 की स्थिति में सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जल्द तैयार कर प्रकाशित करने की जरुरत पर भी जोर दिया गया.
उच्च योग्यता परीक्षा अनुमति आदेश से जुड़े पेंडिंग मामलों को जल्द हल करने और जी.पी.एफ. पासबुक संधारण के लिए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से रखी गई. इसके अलावा सेवा पुस्तिकाओं का सुरक्षित संधारण एवं कोष लेखा से जल्द शुद्धिकरण और शिक्षकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान में तेजी लाने की जरुरत पर भी फेडरेशन ने ध्यान आकर्षित कराया.
फेडरेशन ने शिक्षकों को गैर-शिक्षकीय कार्यों से मुक्त रखने और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में गौरव सेवा प्रदाताओं की जल्द नियुक्ति को भी बहुत जरुरी बताया. संगठन का कहना है कि इन मुद्दों के समाधान से शिक्षकों को राहत मिलेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा.
पंचायत चुनाव ड्यूटी के मानदेय भुगतान के लिए ज्ञापन
इसी दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर भगवान सिंह उईके से मुलाकात कर एक अलग ज्ञापन सौंपा. इसमें हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई.
फेडरेशन ने मांग किया कि-
“पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों का मानदेय जल्द भुगतान किया जाए. ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके.”
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कर्मचारियों ने कठिन हालात में निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन किया है. ऐसे में उनका मानदेय समय पर मिलना उनके अधिकारों एवं मनोबल दोनों के लिए महत्वपूर्ण है.
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप ने कहा कि “शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जा रहा है. हमारी अपेक्षा है कि जिला प्रशासन जल्द समाधान कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगा.”
फेडरेशन ने आशा व्यक्त किया है कि जिला प्रशासन सभी लंबित विषयों पर संवेदनशीलता पूर्वक फैसले लेकर जरूरी कार्रवाई जल्द करेगा.
ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता दीनबंधु वैष्णव, रुपिका रानी मरकाम के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष कुमेंद्र कश्यप के नेतृत्व मे कार्यकारी जिला अध्यक्ष लोकेश्वर सोनवानी, जिला संयोजक फनेन्द्र साहू, सचिव डिगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष फणेश्वर कंवर,पप्पू सिन्हा, रुपेश शर्मा, दयाराम मांझी, कोषाध्यक्ष गणेश राम दुर्गा, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष तिलक यादव, मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीलाधर प्रधान,ब्लॉक अध्यक्ष छुरा धनंजय वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर वीरेंद्र ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष देवभोग अवनीश पत्र, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रभा साहू, उपाध्यक्ष सरोज सेन, सचिव सुश्री धनेश्वरी सिन्हा, नीरा ध्रुव रिचा रात्रे, नीता सार्व, मीना यादव जिला प्रवक्ता उमेश श्रीवास, आसाराम रजक, योगेश साहू, भारत साहू, मीडिया प्रभारी हीरालाल साहू महेंद्र पंत, संगठन मंत्री संजय दीवान सौरभ साहू टेकराम साहू जिला महासचिव अनिल अवस्थी, पुरुषोत्तम देवांगन, संगठन सचिव देवेश ठाकुर, ललित वर्मा, देवलाल चतुर्वेदी, चंद्र किशोर बघेल सहित गोविंद यादव विजय महोबिया सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



