मेडिकल जांच के दौरान चकमा देकर फरार गांजा तस्करी का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी  सस्पेंड, 6 घंटे में फिर गिरफ्तार

Cannabis smuggling accused escapes during medical examination; police launch search; four police personnel suspended for negligence, causing a stir within the department.

मेडिकल जांच के दौरान चकमा देकर फरार गांजा तस्करी का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी  सस्पेंड, 6 घंटे में फिर गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक युवक पुलिस हिरासत से फरार हो गया. आरोपी को मेडिकल चेकअप के लिए नगरी अस्पताल ले जाया गया था. जहां उसने मौका पाकर पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया. इस मामले में चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. लेकिन सिहावा पुलिस ने उसे महज 6 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया है.
सिहावा पुलिस ने किया था गिरफ्तार:-
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान पलाश राजभिए (निवासी नागपुर) के रुप में हुई है. उसे सिहावा पुलिस ने सांकरा बैरियर के पास गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
मेडिकल जांच के दौरान हुआ फरार:-
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जरुरी मेडिकल चेकअप के लिए नगरी सिविल अस्पताल लाया गया था. इसी दौरान उसने पुलिस की निगरानी से बचकर फरार होने का मौका तलाश लिया और वहां से भाग निकला. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई. आरोपीगणों की सुरक्षा अभिरक्षा की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू की थी.
विशेष टीम गठित, जिलेभर में नाकेबंदी:-
आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी. जिले भर में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी और सिहावा पुलिस ने उसे महज 6 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान आरोपी किसी परिचित के यहां रुका हुआ था और वहीं भोजन कर रहा था. हालांकि इस संबंध में पुलिस की तरफ़ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
पुलिस ने जनता से मांगा था सहयोग:-
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील किया था कि अगर आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो फौरन नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर खबर दें.
चार सस्पेंड
इस मामले में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मियों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी को कार्रवाई का आधार बनाया गया.
आरोपीगणों की सुरक्षा अभिरक्षा की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू के पास थी.
पुलिस अधीक्षक ने सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. निलंबन अवधि के दौरान सभी का मुख्यालय रक्षित केंद्र धमतरी निर्धारित किया गया है.
बड़ा सवाल:-
पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी का फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है.
फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार आरोपी
आरोपी पलाश गजभिए उम्र 32 साल निवासी कचूरवाही, थाना आरोली, तहसील रामटेक, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t