बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी आग में झुलसे, घर में पूजा की सामग्री बना रही थी भाजपा नेता की पत्नी, अस्पताल में कराया भर्ती

BJP leader Manish Aggarwal and his wife got burnt in the fire BJP leader wife was preparing puja material at home admitted to hospital

बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी आग में झुलसे, घर में पूजा की सामग्री बना रही थी भाजपा नेता की पत्नी, अस्पताल में कराया भर्ती

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही : गौरेला जिले में भाजपा नेता के घर में गैस सिलेंडर के पाइप में ब्लास्ट होने से आग लग गई. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की पत्नी पूजा की सामग्री बना रही थी. इस दौरान ब्लास्ट हो गया. आग लगने से भाजपा नेता और उनकी पत्नी दोनों लोग घायल हो गए. आग से घर के अन्य दो सदस्य भी आंशिक रूप से झुलसे हैं.
गौरेला स्टेशन रोड में रहने वाले भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के घर में उनकी पत्नी पूजा की सामग्री बना रही थी. इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में ब्लास्ट हो गया. इससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में भाजपा नेता और उनकी पत्नी आग से झुलसे गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया.
आग लगते ही आनन-फानन में घर में मौजूद मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी घर के बाकी सदस्यों को सुरक्षित करने लगे. आसपास के लोग भी आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन आग बराबर धधक रही थी. इसके बाद पेंड्रा से मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. 
हालांकि इस दौरान आग की चपेट में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी भी आ गईं. जिन्हें इलाज के लिए पेंड्रा के निजी अस्पताल में लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर इलाज के लिए भेज दिया गया. फिलहाल मनीष अग्रवाल को चेहरा आग से झुलसा है. तो उनकी पत्नी का हाथ आग से झुलस गया है. साथ ही घर में रखा काफी सामान भी आग से जलकर खाक हो चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb