स्कूल जाने निकली छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और परिचित के घर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की पहुंची घर
An accused was arrested for abducting a schoolgirl—whom he had lured with the promise of marriage—and engaging in sexual relations with her at an acquaintance's house; the minor girl has since returned home.
रायगढ़ : 16 साल की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 23 साल के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है. नाबालिग का आरोप है कि आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया. परिचित के घर रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 जुलाई 2026 को नाबालिग लड़की घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी. लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 408/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
नाबालिग छात्रा की तलाश के दौरान 1 अगस्त 2026 को पुलिस ने नाबालिग छात्रा को केलो डेम के पास आरोपी विनय केरकेट्टा (23 वर्ष) के साथ बरामद किया. पूछताछ में छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर मोटर साइकिल पर अपने साथ पत्थलगांव ले गया और अपने परिचितों के घर में रखकर शारीरिक संबंध बनाया.
पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया. बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 जोड़ी गई.
आरोपी से पूछताछ में जुर्म करना कबूल करने पर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत के हुक्म पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल पैशन प्रो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



