गरियाबंद जिले में कृषि विभाग ने खाद दुकानों में की बड़ी कार्रवाई, अवैध उर्वरक विक्रय पर प्रशासन की सख्ती, 520 बोरी यूरिया जब्त, नोटिस जारी

Agriculture department took major action in fertilizer shops in Gariaband district, administration took strict action on illegal fertilizer sale, 520 bags of urea seized, notice issued

गरियाबंद जिले में कृषि विभाग ने खाद दुकानों में की बड़ी कार्रवाई, अवैध उर्वरक विक्रय पर प्रशासन की सख्ती, 520 बोरी यूरिया जब्त, नोटिस जारी

गरियाबंद/मैनपुर : प्रशासन के द्वारा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी रोकने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर पर कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.
इसी कड़ी में कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देश और कृषि विभाग के उप संचालक चंदन रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि अनिल कुमार कौशिक एवं उर्वरक निरीक्षक द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी और मेसर्स सिद्धी विनायक कृषि केन्द्र गोहरापदर का औचक निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी द्वारा कृषकों को निर्धारित मूल्य से ज्यादा दर पर उर्वरकों का बिक्री करना, अघोषित परिसर में उर्वरकों का भंडारण वितरण करना. भंडारण की स्थिति और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करना, नगद और उधार का ज्ञापन जारी नहीं करना. फॉर्म-एम और निर्धारित तरीकों से अभिलेखों आदि का रखरखाव नहीं करना पाया गया. जो कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है.
इसलिए उक्त संस्थान में उपलब्ध उर्वरक का स्कंध युरिया 520 बोरी को जब्त कर विक्रय प्रतिबंध किया गया और 3 दिन के भीतर जबाव पेश करने के लिए नोटिस जारी किया गया है और मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी का उर्वरक प्राधिकार पत्र को 7 दिन के लिए निलंबित किया गया है.
जबाव के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी. वर्तमान में जिले के सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडारण किया गया है और जिन समतियों में उर्वरकों की कमी है. वहां फौरन उर्वरकों का भंडारण कराया जा रहा है. कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील किया गया कि निर्धारित दर पर अधिकृत विक्रेता से ही उर्वरक खरीदी करें और सामग्री का पक्का बिल जरुर लेवें. साथ ही अनाधिकृत तरीके से व्यवसाय अया ज्यादा कीमत पर बेचने वालों की जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों को खबर करने को कहा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t