बेटी से दूर रहने की नसीहत देने पर सिरफिरे ने दोस्तों संग घर में घुसकर नाबालिग के पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार

After being advised to stay away from a girl, a deranged man—accompanied by friends—barged into the home of the minor's father and launched a fatal attack; six accused have been arrested following the victim's death.

बेटी से दूर रहने की नसीहत देने पर सिरफिरे ने दोस्तों संग घर में घुसकर नाबालिग के पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत के बाद 6 आरोपी गिरफ्तार

बालोद : बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में बेटी से दूर रहने की हिदायत देने की रंजिश में हुए जानलेवा हमले ने बुधवार को दुखद मोड़ ले लिया. 30 जून की रात घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने से गंभीर रूप से घायल गौकरण साहू उम्र 35 साल की भिलाई के हाईटेक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, वारदात के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई. पुलिस इस मामले में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. अब पीड़ित की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले मुख्य आरोपी भानुप्रताप जैन की मृतक बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर निवासी किसान गौकरण साहू की नाबालिग बेटी से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था. उस समय गौकरण साहू ने आरोपी और उसके परिवार को बुलाकर फटकार लगाई थी और बेटी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी थी.
उसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसके घर में घुसकर बेरहमी से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने वाले गौकरण साहू ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया.
30 जून की रात गौकरण साहू अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. इसी दौरान छह आरोपी दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी से गांव पहुंचे. दो आरोपी बाहर निगरानी करते रहे. जबकि चार आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसे और सो रहे किसान पर लाठी-डंडों व लकड़ी के राफ्टर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. शोर सुनकर परिजन जाग गए. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद देवरी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच तेज की. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी भानुप्रताप जैन उम्र 18 साल निवासी  खपराभाठ, हाल अंबेडकर चौक टंकी मरोदा, थाना नेवई (दुर्ग) समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे, लकड़ी का राफ्टर, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?