डेढ़ घंटे पानी में डूबा रहा युवक जिंदा निकला, मृत समझ शव निकालने पहुंची पुलिस, बाहर आते ही उठकर बैठा, रोकी गई अंतिम संस्कार की तैयारी

A young man who had been submerged in water for an hour and a half emerged alive; police had arrived to retrieve the body, presuming him dead, but he sat up as soon as he came out, and funeral preparations were halted.

डेढ़ घंटे पानी में डूबा रहा युवक जिंदा निकला, मृत समझ शव निकालने पहुंची पुलिस, बाहर आते ही उठकर बैठा, रोकी गई अंतिम संस्कार की तैयारी

बालोद : बालोद जिला में नगर पंचायत गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब एक युवक के तालाब में डूबने की खबर फैल गई. खबर मिलते ही बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, युवक लंबे समय तक पानी में दिखाई नहीं देने की वजह से लोगों ने उसे मृत समझ लिया. लेकिन कोई भी पानी में उतरकर उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सका.
घटना की खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मी उसे पकड़कर बाहर लाने लगे. युवक अचानक उठ बैठा. इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.
युवक जीवित है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह तालाब में इस हालत में कैसे पहुंचा और पूरी घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच जारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?