मंगेतर के साथ कॉलेज पहुंची युवती, प्रोफेसर पर सेक्स की डिमांड करने का लगाया आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, हो गया समझौता
Young woman arrives at college with fiancé, accuses professor of demanding sexual favors; video goes viral on social media; matter settled.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में शासकीय महाविद्यालय के एक प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील मैसेज भेजने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. नाराज युवती अपने होने वाले पति के साथ कॉलेज पहुंची और प्रोफेसर की पिटाई कर दी. उसने कहा कि तुम्हारे घर को मैं पूरी तरह नोंच कर रख दूंगी. मैं शादी करने वाली हूं और तुम मुझे लूटोगे. इस दौरान प्रोफेसर की पत्नी मांफी मांगती भी नजर आई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय महाविद्यालय कुंजारा, लैलूंगा में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर पड़ोसी युवती ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि प्रोफेसर पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था.
नाराज युवती अपने होने वाले पति के साथ कॉलेज पहुंची. वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया. इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
युवती ने बताया कि प्रोफेसर रेमन भार्गव जबरदस्ती वॉट्सअप और टेलीग्राम पर गंदी-गंदी मैसेज भेजते थे. गलत काम करने और जबरदस्ती बात करने के लिए फोर्स करते थे. उसने कहा कि ऐसे प्रताड़ित लड़कियां मेरे सपोर्ट में आए. मानसिक प्रताड़ना झेल रहे चुकी लड़कियां मेरे साथ आए. जिससे लड़ाई आगे जारी रख सके. मुझे इंसाफ नहीं मिला तो आगे की कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी. इस प्रोफेसर को जेल भेजना है.
इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि, युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की थी. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. जिसके बाद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



