मोबाइल पर बात कर रहे युवक को रांग साइड से आ रहे ट्रक ने कुचला, इधर दूध बेचने निकले युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

A young man talking on his mobile phone was crushed by a truck coming from the wrong side, while a young man selling milk died, and angry people blocked the road.

मोबाइल पर बात कर रहे युवक को रांग साइड से आ रहे ट्रक ने कुचला, इधर दूध बेचने निकले युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

मोबाइल पर बात कर रहे युवक को रांग साइड से आ रहे ट्रक ने कुचला

रायपुर : शादी के लिए लड़की देखने के बाद रायपुर पहुंचते ही एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. घटना के समय युवक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद के बम्हनी (बसना) निवासी खिलेश प्रधान उम्र 25 साल हीरापुर के सुमीत बाजार में काम करता था. कुछ दिन पहले शादी के लिए लड़की देखने अपने गांव गया था. वहां से मंगलवार को लौट रहा था. शाम करीब 5:46 बजे उसने अपने दोस्त हरिशचंद्र चौहान को लेने के लिए फोन कर हीरापुर चौक में बुलाया. हरिशचंद्र बाइक लेकर चौक पर पहुंचा। करीब 6 बजे खिलेश हीरापुर चौक में ऑटो से उतरा. इसके बाद पैदल कैनाल रोड की तरफ़ जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक CG04 PS 8010 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. खिलेश ट्रक के नीचे आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक खिलेश मोबाइल में बात करते हुए पैदल चल रहा था. इसी दौरान रांग साइड पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया. उसे रौंदते हुए आग निकल गया. गंभीर चोट लगने से खिलेश की सांस थम गई. पुलिस ने ट्रक चालक मनोज कुमार कन्नौजे को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
हरिशचंद्र अपनी बाइक से खिलेश को लेने के चौक पर पहुंचा. वह कुछ दूर खड़ा था. उसी समय खिलेश पैदल चलते हुए सड़क पार कर उसकी तरफ़ आ रहा था. इस बीच ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद सड़क पर भीड़ जुट गई. हरिशचंद्र भी दौड़कर मौके पर पहुंचा. अपनी आंखों के सामने खिलेश को दम तोड़ते देखकर वह सदमे में आ गया. बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले ही लड़की देखने अपने गांव गया था. इसके बाद लौट रहा था. इस साल उसकी शादी की तैयारी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दूध बेचने निकले युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

रायपुर : उरला इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से रौंद दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक छोटे बेरला गांव का निवासी बताया जा रहा है. हादसा उस वक्त हुआ, जब वह घर लौटते हुए सुभाष चौक से गुजर रहा था.
वहीं इस मामले पर स्थानीय लोगों ने बेहद गंभीर आरोप  लगाते हुए कहा कि चार साल पहले भी इसी स्थान पर ऐसा ही बड़ा हादसा हुआ था. जिसके बाद प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत और लेन-देन के चलते भारी वाहनों का आवागमन फिर शुरु कर दिया गया और इसी लापरवाही ने एक और मासूम की जान ले ली.
हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. स्थानीय रहवासी पार्षद के साथ सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया. उग्र भीड़ ने सड़क सुरक्षा और पुलिस की जवाबदेही को लेकर जोरदार नारेबाजी की. स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। फिलहाल पूरे उरला थाना इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया और आरोपी चालक की तलाश जारी है. स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि भारी वाहनों का प्रवेश फौरन बंद किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t