OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर महिला से दो लाख की ठगी, पुलिस ने 2 आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर भेजा रायपुर की सेंट्रल जेल
A woman was duped of 2 lakh rupees for selling a camera on OLX. Police arrested two accused from Bihar and sent them to Raipur Central Jail.
रायपुर : रायपुर पुलिस को ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई कि 2 फरवरी 2026 को OLX के जरिए कैमरा खरीदने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया. आरोपियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर भरोसे में लिया और अलग-अलग UPI ID के जरिए कुल 2 लाख रुपए की ठगी कर मोबाइल बंद कर दिया.
इस मामले में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत धारा 318(4) BNS में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान मोबाइल नंबर, बैंक खातों, CDR और डिजिटल ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम बिहार रवाना की गई. जहां स्थानीय पुलिस की मदद से समस्तीपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी:
धीरज कुमार महतो उम्र 38 साल निवासी यादव टोला, मुसापुर, थाना घटहो, जिला समस्तीपुर
सुबोध कुमार सिंह उम्र 25 साल निवासी फतेहपुर वाला, थाना मुसरी घरारी, जिला समस्तीपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



