खेत जा रहे किसान पर दंतैल हाथी ने किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, वन विभाग ने किया विशेष सतर्कता बरतने की अपील

A tusker attacked a farmer on his way to his field, who died during treatment. The forest department appealed for special vigilance.

खेत जा रहे किसान पर दंतैल हाथी ने किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, वन विभाग ने किया विशेष सतर्कता बरतने की अपील

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार सुबह खेत जा रहे एक किसान पर दंतैल हाथी ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल किसान की हालत नाजुक बताई गई. और उसका इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल में जारी था. इलाज के दौरान मौत होने की खबर मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक क्रोंधा निवासी पंचराम कुम्हार अपने खेत के काम से बायसी दिशा की तरफ जा रहे थे. शाम करीब 4 बजे बायसी आरएफ 369 क्षेत्र में उनकी अचानक एक दंतैल हाथी से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई. अचानक हुए आमने-सामने से हाथी आक्रामक हो उठा और पंचराम पर हमला कर दिया. हमले में वे बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गए.
ग्रामीणों की मदद से पंचराम को धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी. परिजनों ने बताया कि घायल की हालात बेहद नाजुक बनी हुई थी. घटना की खबर वन विभाग को दे दी गई है.
वन विभाग ने लोगों से अपील किया कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. विभाग के मुताबिक एक अकेला दंतैल हाथी रायगढ़ रोड को पार कर 367 आरएफ जंगल की तरफ चला गया है. शेरवन, लम्बाहरी, दर्रीडीह, ओंगना और पोटिया गांव के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने और हाथी देखे जाने पर फौरन नजदीकी वनकर्मी को खबर करने की सलाह दी गई है. वन विभाग लगातार क्षेत्र में जागरुकता और निगरानी बढ़ा रहा है. ताकि इंसान और वन्यजीवों के बीच किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके.
वन विभाग धरमजयगढ़ रेंजर डी पी सोनवानी से फोन में संपर्क करने पर पता चला कि पंचराम कि इलाज के दौरान मौत हो गई है. रेंजर स्वयं टीम के साथ हॉस्पिटल में मौजूद है आगे की कार्यवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t