शिक्षिका की गुंडागर्दी, स्कूल की अव्यवस्था कवर करने गए पत्रकार को ग्रामीणों के सामने दी चप्पल से मारने की धमकी, पत्रकारों में नाराजगी, DEO से जांच की मांग
A teacher's hooliganism threatened to beat a journalist covering school mismanagement with a slipper in front of villagers, angering journalists and demanding an investigation from the DEO.
खैरागढ़ : जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर ग्राम सर्रागोंदी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षा की मर्यादा तार-तार होने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की शिकायत पर पत्रकार राजेंद्र सिंह चंदेल जब विद्यालय की अव्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे तो वहां पदस्थ प्रधानपाठिका प्राची पाठक ने शालीनता से बात करने के बजाय उग्र रुप धारण कर लिया.
आरोप है कि मोबाइल पर व्यस्त शिक्षिका ने पत्रकार के साथ न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. बल्कि सरेआम धमकी देते हुए कहा कि “मैं महिला हूं, चप्पल से मारूंगी, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां आने की.” हद तो तब हो गई जब शिक्षिका ने मासूम बच्चों को ढाल बनाकर उनसे पत्रकार के खिलाफ अनुचित शब्द बुलवाए. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान ग्रामीण भी वहां मौजूद थे.
ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल में दो शिक्षिकाएं पदस्थ हैं. लेकिन अक्सर गैरहाजिर रहती हैं. जिससे बच्चों का भविष्य अधर में है.
इस घटना पर जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर ने कड़ा रोष जताते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल के.पी. साव ने घटना की निंदा की है. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जांच टीम गठित कर जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी शिक्षिका के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल शिक्षा विभाग की इस सक्रियता से ग्रामीणों और पत्रकारों में इंसाफ की उम्मीद जगी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



