खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की की मौके पर दर्दनाक मौत, वाहन के उड़ गए परखच्चे, दोनों परिवारों में पसरा मातम
A high speed car collided with a pole, girlfriend and boyfriend died on the spot, the vehicle was blown to pieces, both families were in mourning
दुर्ग : दुर्ग जिले में आज अल सुबह एक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार कार बीच सड़क पर खड़े खंभे से टकरा गई. हादसे में कार सवार प्रेमी युगल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है. यह हादसा स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड में ये हादसा हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के 4 बजे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू उम्र 28 साल और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद उम्र 27 साल कार में घूम रहे थे. तभी उनकी गाड़ी पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया.
आलोक होटल संचालक संतोष साहू का बेटा था. जुनवानी रोड और कुरुद में उनके दो होटल संचालित हैं. सोमवार तड़के आलोक साहू, पूजा को लेकर जुनवानी रोड स्थित व्हाइट टाउन होटल से कुरुद स्थित लक्स होटल जा रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया.
चश्मदीदों ने हादसे की खबर डायल 112 को दी. इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया. और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के पूरे घटनाक्रम को साफ किया जा सके.
चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच आलोक कार चला रहा था. बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी. वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे. जैसे ही वे अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े, कार की रफ्तार ज्यादा होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



