मामूली विवाद के बाद शादी समारोह में खूनी खेल, युवक की हत्या से गांव में तनाव का माहौल, मातम में बदली शादी की खुशियां, पुलिस की हिरासत में आरोपी

A minor dispute led to a bloody wedding ceremony; the murder of a young man created tension in the village, turning the wedding celebrations into mourning; the accused is in police custody.

मामूली विवाद के बाद शादी समारोह में खूनी खेल, युवक की हत्या से गांव में तनाव का माहौल, मातम में बदली शादी की खुशियां, पुलिस की हिरासत में आरोपी

धमतरी :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली.बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अवरी में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान हुए खूनी संघर्ष में एक ग्रामीण को अपनी जान गंवानी पड़ी.घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात ग्राम अवरी में एक बारात आई हुई थी. उत्सव के माहौल के बीच गांव के ही रवि बघेल और भोला चेलक उम्र 35 साल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में तब्दील हो गई और भोला ने रवि पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.मारपीट में रवि को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.
​मंगलवार सुबह जब पुलिस को इस हत्याकांड की खबर मिली तो प्रशासन में हड़कंप मच गया. बिरेझर पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी भोला चेलक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश या तात्कालिक विवाद का लग रहा है. लेकिन मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच तेज कर दी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB