5 वर्षीय मासूम के गुप्तांग पर शराबी युवक ने नाखून से किया हमला, हालत नाजुक, गांव में आक्रोश का माहौल, आरोपी सीमन गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई की मांग
A drunken man attacked a 5-year-old's genitals with his nails, leaving him critically ill, and anger gripping the village. The accused, Semen, has been arrested and strict action has been demanded.
कोरबा : कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह बस्ती में पांच साल के एक मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है. परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पांच साल का मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान गांव का रहने वाला सीमन लाल कंवर उम्र 26 साल शराब के नशे में वहां पहुंचा. आरोप है कि उसने बच्चे को अपने पास बुलाया और उसके गुप्तांग पर नाखून से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से बच्चा दर्द से चीखने लगा.
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला. गंभीर तूप से घायल बच्चे को फौरन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
घटना की शिकायत मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमन लाल कंवर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.
गांव में आक्रोश, कड़ी सजा की मांग
घटना के बाद ढेलवाडीह बस्ती में भारी नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आदतन शराबी है और अक्सर नशे की हालत में इधर-उधर घूमता रहता था. बताया जा रहा है कि आरोपी ड्रग डिपार्टमेंट में ठेके पर काम करता है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



