अभनपुर के भरेंगाभाठा में हत्याकांड का खुलासा, पाकिस्तानी युवक को जिंदा जमीन में कर दिया दफन, लव ट्रायंगल में मर्डर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

Murder case in Bharengabhata, Abhanpur, revealed: Pakistani youth buried alive in love triangle murder, post-mortem report revealed

अभनपुर के भरेंगाभाठा में हत्याकांड का खुलासा, पाकिस्तानी युवक को जिंदा जमीन में कर दिया दफन, लव ट्रायंगल में मर्डर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाठा में पाकिस्तानी युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत मिट्टी के अंदर दम घुटने से हुई है. रिपोर्ट में यह साफ हुआ है कि युवक को जिंदा ही गाड़ दिया गया था.
मिली  जानकारी के मुताबिक 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी कि सूनसान इलाके में जमीन में दफन एक लाश मिली है. शव का एक हाथ और एक पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था. पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हाथ में बने टैटू से हुई. पुलिस के मुताबिक लाश नितेश बत्रा की है जो रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है.
शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसे कुछ दिन पहले हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है.
शुरूआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पक्ष ने पहले युवक के साथ मारपीट की. जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसे उसी हालत में मिट्टी में गाड़ दिया गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस अब हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और लेनदेन जैसे संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB